
आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी ओर कृष्ण भजन और कृष्ण लीला का माहौल छाया रहता है, तो मैंने सोचा क्यों ना आज आपको कृष्ण लीला ही दिखाई जाए ....हाँ मेरे लिए तो यह कृष्ण लीला ही है । निश्चित तौर पर आपने भी आपने जीवन में श्री कृष्ण की ऐसी बाल लीलाओं का आन्नद लिया होगा और अपनी आँखों से श्री कृष्ण के बालरूप के दर्शन भी किये होंगे .....आज मेरी आँखों से आप यहाँ नटखट कन्हैया के चपल चंचल स्वरूप को देखिये । देख कर आप भी यही कहेंगे कि बड़ा नटखट है रे ...
चल चित्र में नज़र आने वाले नटखट कन्हैया मोहिनी रूप धर (मेरी बिटिया अनुष्का के रूप में) मेरे घर आँगन और जीवन में खुशियाँ बिखेर रहे है ।
आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाए ...!!
जय श्री कृष्ण