Showing posts with label यूँ बदली है दुनिया. Show all posts
Showing posts with label यूँ बदली है दुनिया. Show all posts

Monday, August 16, 2010

यूँ बदली है दुनिया( रानीविशाल)

खामोशी भी
सरगम गाए
करे तन्हाई अब
चहल पहल
पंख हजारों मिले
सपनों को
अरमानो ने
भरी उड़ान
खिले मन की
बगीया में
कई फूल
अचानक
उमंगों के भँवरें
गुन गुनाए
तन मन
महक उठा
चन्दन सा
बरखा
भी गीत
ख़ुशी के गाए
इन्द्रधनुष से
रंग सजे और
खुद मैं ही सहसा
बनी बहार
बस दो पल मैं
यूँ बदली है
दुनिया
हुई है जबसे
आँखें चार...!!
*************************************************
आज आपको केलिफोर्निया के कुछ सिनिक ड्राईवस के चित्र दिखा रही हूँ । ये पॉइंट्स लॉस एंजेलिस से सेन डिएगो तथा लॉस एंजेलिस से सेन फ्रांसिस्को जाते हुए आते है । इनमे सी ए १ , हाफ मून , और १७ माईल्स प्रमुख है । हर एक पॉइंट आपने आप में बहुत खुबसूरत है । प्राकृतिक सुन्दरता से संपन्न ये स्थान रुकने को मजबूर करते है ....देखिये