पिछले सभी दिनों की ढ़ेर सारी बातें लेकर जिस तरह कविताएँ लिखना एक नशा है उसी तरह ब्लॉगिंग भी बड़ी लत है इससे मज़बूरीवश दूर हुआ जसका है मगर इसे छोड़ना मेरे बस की बात नहीं वो भी जब , जहाँ मुझे आप सभी का इतना प्यार और प्रोत्साहन मीलता है ।
इन दिनों जाब मैं ब्लोगिंग से दूर रही लगभग सभी साथियों ने समय समय पर मुझे याद किया अपनी चिंता और प्यार जताया उसके लिए मैं ह्रदय से आप सभी की आभारी हूँ और दिल से दुआ करती हूँ की आपका प्यार इसी तरह बना रहे ।
अब हुआ यूँ कि मार्च महीने मैं न्यू यार्क से न्यू जर्सी शिफ्ट होने के बाद अनुष्का (ईवा) बहुत अस्वस्थ हो गई ....तक़रीबन दो महीनो में उसका स्वस्थ्य संभला और यहाँ बहुत ही सुहाना मौसम शुरू हो गया फिर क्या था ......हर साल कि तरह इस बार भी हम समर में फिर पर्यटक बन गए और प्रकृति की सुन्दरता को अपनी आँखों के माध्यम से ह्रदय में बसाने निकल पड़े । सच्चे मायनों में टूरिस्ट का लाइफ स्टाइल भी खानाबदोश की तरह ही होता है । उसी जीवन के अनुभव में अपने ही ब्लॉग तक पहुचने का समय न जुटा पाई .......अन्य ब्लॉग पर तो न जाने कितना कुछ मिस कर दिया मैंने.... पिछले दो महीनो में बहुत सुन्दर जगहों पर जाने का मौका मिला तभी से सोच रही थी की इतना सब कुछ है अपने ब्लोगर साथियों से बाटने को, सुन्दर द्रश्यों को निहार कर जो ख़ुशी हो रही थी अकेले सही नही जारही थी आपको बहुत कुछ बताना तो था ही लेकिन अब जाकर कुछ समय भी मिला और खलबली तो दिल में तब हुई जब मैं लोस एंजेलिस में बने डीज़नी लैंड में एक दिन बॉलीवुड म्यूजिक परफोर्मेंस देख रही थी .....हिंदी फिल्मो के गानों पर धिरकते विदेशी कदमो और उसे देख झूम कर तालियाँ बजाते हाथों को देख दिल ख़ुशी से भर आया बहुत गर्व भी महसूस हुआ ....मन मैं आया की सबको बताऊ बदलते समय के इस दौर मैं भारत के संगीत ने किस तरीके से विश्व को आकर्षित किया है ..... तभी मुझे याद आई अपने ब्लॉग की बस समय ही तो जुटाने की जरुरत है तो क्यों न मैं अपनी आँखों से आप सभी को वो सारे मंज़र दिखाऊ जिन्हें देख कर मेरा मन प्रफुल्लित हो जाता है ।
फिलहाल इतना ही कुछ और सचित्र अनुभवों के साथ मिलूंगी अगली पोस्ट में
धन्यवाद !!