Showing posts with label लाल बहादुर शास्त्री. Show all posts
Showing posts with label लाल बहादुर शास्त्री. Show all posts
Friday, October 1, 2010
आज के दिन "दो" फूल खिले थे
आज के दिन दो फूल खिले थे
दोनों ही बड़े महान
दोनों ने भारत की शान बढाई
दी भारत को नई पहचान
सत्य, अहिंसा का पावन पथ
बापू ने था दिखलाया
धरती का लाल भी बड़ा बहादुर
कहा "जय जवान जय किसान"
याद रखे दोनों की ही हम
न भूलें किसी का भी नाम
दोनों ही भारत की शान हमेशा
दोनों ही वीर महान ...
आज २ अक्टूम्बर गाँधी जयंती हमारे राष्ट्रपिता "बापू " का जन्मदिन हम सभी के लिए एक बहुत बड़े और महान पर्व से कम नहीं .बापू ने जो इस देश के लिए किया है अतुल्य है इसीलिए हम सभी के लिए इस दिन का विशेष महत्व होना स्वाभाविक है ....आज ब्लॉग जगत में कई जगह गाँधी जयंती पर प्रकाशित पोस्ट्स देखने को मिल रही है ......लेकिन आज हमारे देश के एक और महान नेता का भी जन्म दिन है "लाल बहादुर शास्त्री " . जिनके किये महान कार्यों पर प्रकाश डालने की आवश्यकता यहाँ नहीं वो हम सभी जानते है ... इस महापुरुष का भी जन्मदिन आज ही है यह उल्लेख हमें भूलना नहीं चाहिए . मैं महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री के बिच मैं कोई तुलना नहीं कर रही हूँ ...ऐसा समझने की भूल भी न की जाए .
दोनों ही महापुरुष देश की शान है दोनों ने ही बहुत बड़े और महान कार्य किये है . आज के इस पवन दिवस पर भारत माता के दोनों वीर सपूतों को मेरा शत शत नमन .
Subscribe to:
Posts (Atom)

