Showing posts with label होली. Show all posts
Showing posts with label होली. Show all posts

Saturday, February 27, 2010

होली की शुभकामनाए

रोली, अबीर, गुलाल,चन्दन से तो मनाते होली सभी
हम तो सबको प्रेम रंग लगाए जोकि ना छुटे कभी


आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाए इस आशा के साथ की ये होली सभी के जीवन में
ख़ुशियों के ढेर सरे रंग भर दे ....!!

Friday, February 26, 2010

आया अलबेला त्यौहार रंगीला होली का [होली गीत]














आया अलबेला त्यौहार रंगीला होली का
गोरी खेल रही है खेल, आँख मिचोली का

लपट झपट कर निकली घर से
मुख घूँघट पट में छुपाए
लाख जतन कर प्रियतम खोजे
प्रिया को ढूंढ़ ना पाए
अल्हड़ नाद उठे मस्तो की टोली का
गोरी खेल रही है खेल, आँख मिचोली का

आज तो मन का मेल मिटा
सब लोग गले मिलते है
जहाँ दिलो में प्रेम
ख़ुशी के फूल वही खिलते है
पिचकारी की धार बरसाए रंग रोली का
गोरी खेल रही है खेल, आँख मिचौली का

फागुन की ऋतु सतरंगी
हिल मिल प्रेम का रंग उड़ाए
संग मिले सब मद मस्ती में
भंग का रंग जमाए
ना रूठो तुम कि दिन है ठेल ठिठोली का
गोरी खेल रही है खेल, आँख मिचोली का

आया अलबेला त्यौहार रंगीला होली का
गोरी खेल रही है खेल, आँख मिचोली का

Wednesday, February 24, 2010

हम भी होली मना लेते है


रंग गुलाल सब बाज़ारों में
ख़ुशबू से महकती गलियां
चौपाटी की चहल पहल
खिल उठी वसंत में कलियाँ
नुक्कड़ पर यारों का जमघट
छेड़ छाड़ मस्ती का दौर
हर्षित मन हर जगह
खेले पिचकारी बच्चे सब ओर
सतरंगी सजी वसुंधरा
पक्षियों का
मृदु ऋतु गान
महुए की मदमाती सुगंध
फ़ाग गीतों की मधुर तान
मंडलियों
की हँसी ठहाक
गपशप की हुल्लड़ भंग छाक
देख लेते है....... यादों में अपनी
होली का ये रंगीन नज़ारा
यादों के रंग में भीग कर
यादों से ही बतीया लेते है

दूर विदेश में बैठे हुए हम
यादों के रंग से नहा लेते है
इस तरह वतन को याद कर
हम भी होली मना लेते है !!