Showing posts with label होली गीत. Show all posts
Showing posts with label होली गीत. Show all posts

Friday, February 26, 2010

आया अलबेला त्यौहार रंगीला होली का [होली गीत]














आया अलबेला त्यौहार रंगीला होली का
गोरी खेल रही है खेल, आँख मिचोली का

लपट झपट कर निकली घर से
मुख घूँघट पट में छुपाए
लाख जतन कर प्रियतम खोजे
प्रिया को ढूंढ़ ना पाए
अल्हड़ नाद उठे मस्तो की टोली का
गोरी खेल रही है खेल, आँख मिचोली का

आज तो मन का मेल मिटा
सब लोग गले मिलते है
जहाँ दिलो में प्रेम
ख़ुशी के फूल वही खिलते है
पिचकारी की धार बरसाए रंग रोली का
गोरी खेल रही है खेल, आँख मिचौली का

फागुन की ऋतु सतरंगी
हिल मिल प्रेम का रंग उड़ाए
संग मिले सब मद मस्ती में
भंग का रंग जमाए
ना रूठो तुम कि दिन है ठेल ठिठोली का
गोरी खेल रही है खेल, आँख मिचोली का

आया अलबेला त्यौहार रंगीला होली का
गोरी खेल रही है खेल, आँख मिचोली का